कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त 3 ट्रैक्टर-ट्राली की ज़ब्ती की, आगे की कार्रवाई शुरू
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खनन सामग्री से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया गया। पुलिस ने सभी वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।