दाड़ी: जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया
जागरूकता सेमिनार हुआ आयोजित डीएवी पब्लिक स्कूल, आज रविवार को लीगल लिटरेसी क्लब के द्वारा तथा डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के तत्वावधान में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह और डायन बिसाही जैसे सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा उनके अधिकारों की जानकारी देना था।