बाड़ी: सड़क निर्माण कार्य का लोगों ने किया विरोध, कहा- काम रोकें, पहले डाली जाएं पेयजल एवं सीवेज लाइनें
Bari, Dholpur | Apr 16, 2026 बाड़ी शहर के गुमट एरिया स्थित करीम कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया। नागरिकों ने काम रुकवा दिया और मांग की कि सड़क बनाने से पहले पेयजल एवं सीवेज लाइनें डाली जाएं। उनका आरोप है कि महीनों से निर्माण सामग्री पड़ी थी और अचानक काम शुरू कर दिया गया, जबकि उनकी पूर्व की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया था।