सिधौली: सिधौली क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक जारी, दो घरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम
जनपद के सिधौली इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है बीती रात में बे ख़ौफ़ चोरों ने दो अलग-अलग स्थान पर चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया और लाखों रुपए की नगदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस तहकीकात में जुटी है।