बक्सर: डीटीओ कार्यालय में शराब बरामदगी से गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक ने एफआईआर की मांग की
Buxar, Buxar | May 16, 2026 बक्सर जिला परिवहन कार्यालय में शराब बरामदगी का मामला गरमा गया है। पूर्व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने डीटीओ सहित अन्य कर्मियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत डीजीपी, मद्य निषेध सचिव, आईजी पटना, डीआईजी शाहाबाद, डीएम व एसपी बक्सर को पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।