घोसवरी: घोसवरी थाने की पुलिस ने 32 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Ghoswari, Patna | Oct 24, 2024 घोसवरी थाने की पुलिस ने धनकडोभ गांव से 32 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम रजनीकांत कुमार बताया जा रहा है वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर रजनीकांत को जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रजनीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।