गोपालगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण गोपालगंज के एमएलसी राजीव कुमार द्वारा रविवार को रात 8:20 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एमएलसी ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर व त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद मरीजों एवं उनके प