मांझी: मांझी में बिहार बंद का नहीं दिखा असर, दुकानें खुली रहीं और वाहन सामान्य रूप से चलते रहे
Manjhi, Saran | Sep 4, 2025 मांझी प्रखंड में गुरुवार को एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक बंद का आह्वान किया गया था। लेकिन स्थानीय बाजारों में रोज की तरह दुकान अपनी नियत समय से खुली और सड़कों पर वाहन भी सामान्य रूप से चलते रहे। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता 8:00 बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।