भीलवाड़ा: जन-जन तक पहुंच रही विकास की सौगात, ग्राम रथ अभियान से बदल रही राजस्थान के गांवों की तस्वीर
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम रथ अभियान प्रदेश के हर ग्राम ढाणी तक विकास की नई रोशनी पहुंचा रहा है। इस अभियान से राजस्थान के नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक रूप से पहुंच रही है। भीलवाड़ा जिले में भी ग्राम रथ अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है।