सिस्टम लाचार, मरीज लाचार: बहराइच मेडिकल कॉलेज में घुटने तक पानी, जलभराव के बीच जांच कराने को मजबूर लोग
यह नजारा है बहराइच मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग का। शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने अस्पताल प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है।
परिसर में घुटने तक पानी भरा है, लेकिन मजबूरी ऐसी कि मरीज और उनके तीमारदार इसी जलभराव के बीच खड़े होकर खून की जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
पानी निकासी का कोई इंतजाम न होने से संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था की यह तस्वीर खुद बता रही है कि जमीनी हकीकत क्या है।
Bahraich, Bahraich | Aug 22, 2026