बिंदकी: खजुहा में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के विरोध में कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय
फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को दिन में करीब 1 बजे पंचायत सहायकों ने अखिल शुक्ला के नेतृत्व में एक ज्ञापन बीडीओ सुरेश तिवारी को सौपा। इस मौके पर एडीओ सहायक नीरज सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि सेवा संबंधी समस्याओं के विरोध में 1 जून 2026 से मांग पूरी होने तक कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। तमाम लोग मौजूद रहे।