Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

🌸सावन सोमवार 2026🌸 पहला सावन सोमवारः 3 अगस्त 2026 दूसरा सावन सोमवारः 10 अगस्त 2026 तीसरा सावन सोमवारः 17 अगस्त 2026 चौथा सावन सोमवारः 24 अगस्त 2026 #gaya #ramshilapahad❤️🙏 #sawan #bolbam #ramshilapahad❤️🙏

MORE NEWS

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कामयाबी: गया स्टेशन से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 54 हजार रुपये के चोरी के मोबाइल और चांदी की पायल बरामद

गया: गया रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को आरपीएफ पोस्ट गया के उपनिरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक विकास कुमार, निरंजन कुमार, आलोक कुमार सक्सेना और रोशन कुमार संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान टीम की नजर प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे बैठे दो महिलाओं और एक पुरुष पर पड़ी, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं।

सुरक्षा बल के जवानों ने तीनों को रोककर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन, जेवरात और अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे चोरी किए गए सामान को बेचने और आगे की वारदातों की योजना बनाने के लिए वहां एकत्र हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज (28 वर्ष) निवासी वारिसनगर, थाना कोतवाली, जिला गया, रूबी देवी (26 वर्ष) और तितली कुमारी (22 वर्ष) निवासी फुसरो, थाना बेरमो, जिला बोकारो के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मो. सरफराज के पास से एक इनफिनिक्स कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल और एक वीवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ। वहीं रूबी देवी के पास से एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल तथा कागज में लिपटा ब्लेड का टुकड़ा मिला। तितली कुमारी के झोले से एक लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल, एक जोड़ी चांदी की पायल और कागज में लिपटा ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया।
बरामद सामान के संबंध में जब आरोपियों से वैध दस्तावेज या खरीद संबंधी प्रमाण मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन और पायल यात्रियों से चोरी किए गए थे। इसके बाद सुरक्षा बल की टीम ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में गया रेलवे थाना अध्यक्ष आरपीएफ बनारसी यादव ने कहा कि तीन शातिर चोर गिरफ्तार को 54 हजार रुपये के चोरी के मोबाइल और चांदी की पायल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गया रेल थाना में कांड संख्या 163/2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जांच कर रही है। आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
#गयाजी 
#gayarailwaystation 
#CrimeNews 
#gaya 
#चोर

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कामयाबी: गया स्टेशन से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 54 हजार रुपये के चोरी के मोबाइल और चांदी की पायल बरामद गया: गया रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को आरपीएफ पोस्ट गया के उपनिरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक विकास कुमार, निरंजन कुमार, आलोक कुमार सक्सेना और रोशन कुमार संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान टीम की नजर प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे बैठे दो महिलाओं और एक पुरुष पर पड़ी, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। सुरक्षा बल के जवानों ने तीनों को रोककर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन, जेवरात और अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे चोरी किए गए सामान को बेचने और आगे की वारदातों की योजना बनाने के लिए वहां एकत्र हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज (28 वर्ष) निवासी वारिसनगर, थाना कोतवाली, जिला गया, रूबी देवी (26 वर्ष) और तितली कुमारी (22 वर्ष) निवासी फुसरो, थाना बेरमो, जिला बोकारो के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मो. सरफराज के पास से एक इनफिनिक्स कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल और एक वीवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ। वहीं रूबी देवी के पास से एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल तथा कागज में लिपटा ब्लेड का टुकड़ा मिला। तितली कुमारी के झोले से एक लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल, एक जोड़ी चांदी की पायल और कागज में लिपटा ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया। बरामद सामान के संबंध में जब आरोपियों से वैध दस्तावेज या खरीद संबंधी प्रमाण मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन और पायल यात्रियों से चोरी किए गए थे। इसके बाद सुरक्षा बल की टीम ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गया रेलवे थाना अध्यक्ष आरपीएफ बनारसी यादव ने कहा कि तीन शातिर चोर गिरफ्तार को 54 हजार रुपये के चोरी के मोबाइल और चांदी की पायल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गया रेल थाना में कांड संख्या 163/2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जांच कर रही है। आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। #गयाजी #gayarailwaystation #CrimeNews #gaya #चोर

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

आजाद भारत का पहला गाँव जहां सिस्टम हुआ फेल फिर गाँव बाले उठा लिए माला और करने लगे करोडों का काम टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत में! #bdbiharjharkhand #viralvideo #bihar

आजाद भारत का पहला गाँव जहां सिस्टम हुआ फेल फिर गाँव बाले उठा लिए माला और करने लगे करोडों का काम टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत में! #bdbiharjharkhand #viralvideo #bihar

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

रोड किनारे कब्जा कर के बनाने बाले सावधान हो जाए नहीं तो एसा ही होगा हर जगह पूरे बिहार में ! #bdbiharjharkhand

रोड किनारे कब्जा कर के बनाने बाले सावधान हो जाए नहीं तो एसा ही होगा हर जगह पूरे बिहार में ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

🌸सावन सोमवार 2026🌸 पहला सावन सोमवारः 3 अगस्त 2026 दूसरा सावन सोमवारः 10 अगस्त 2026 तीसरा सावन सोमवारः 17 अगस्त 2026 चौथा सावन सोमवारः 24 अगस्त 2026 #gaya #ramshilapahad❤️🙏 #sawan #bolbam #ramshilapahad❤️🙏 - Gaya Town CD Block News