बिंदकी: जहानपुर गांव में घर के बाहर बंधे एक बकरा और एक बकरी दिनदहाड़े चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के जहानपुर गांव में अखिलेश पुत्र शिव मंगल का घर रोड किनारे स्थित है। जिनका एक बकरा तथा एक बकरी घर के बाहर बंधे थे। दिनदहाड़े बकरा बकरी चोरी हो गए। इस मामले में पीड़ित अखिलेश ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें बताया कि एक काले रंग का चार पहिया वाहन आया था। आशंका है कि उसी गाड़ी से बकरा बकरी चोरी किए गए।