सिमरिया: शार्ट सर्किट या अज्ञात कारणों से भड़की आग, किसान का आशियाना खाक; ₹80,000 नगद और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक।
सिमरिया तहसील अंतर्गत ग्राम गुडमानिया मे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीड़ित आसाराम दहायत के घर में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में पीड़ित परिवार का सब कुछ तबाह हो गया है।