पेण्ड्रा: जीपीएम में प्रदीप सोनी हत्याकांड की CBI जांच की मांग तेज, अमित जोगी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जीपीएम के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने मृतक के परिजनों और स्थानीय व्यापारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा अमित जोगी ने जिला कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन से मुलाकात किया