मंडला: मंडला पुलिस ने फुल सागर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 67 लीटर शराब जब्त
Mandla, Mandla | May 12, 2026 मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वेल वेदर स्कूल के पास फुल सागर क्षेत्र में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 67 लीटर देशी और अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गई।