नगड़ी: धुर्वा डैम से एक युवक का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Nagri, Ranchi | Apr 6, 2026 धुर्वा डैम से सोमवार सुबह करीब छह बजे एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव बरामद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीते दिन आत्महत्या करने आया था जिसे बोट स्टाफ अजय उरांव और विकास तिर्की ने बचाया था, जिसके बाद उसे समझा बुझाकर छोड़ दिया था।