बांका: बेला गांव में ससुराल वालों ने महिला से की मारपीट, घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी
Banka, Banka | Apr 2, 2026 अमरपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक महिला के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। घायल महिला चांदनी कुमारी ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में बताया कि उसके पति धर्मेंद्र साह, सास और ननद के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे एक घर में बंद कर दिया गया। किसी तरह से वह अपने पिता गोपाल शाह को मामले की जानकारी दी।