कोटकासिम: कोटकासिम में बूढ़े सांड की हुई मौत, जेसीबी पर निकाली गई शव यात्रा, महिलाओं ने गाए पारंपरिक गीत
कोटकासिम के मसवासी गांव में मंगलवार सुबह एक बूढ़े सांड की मौत हो गई। सांड की मौत के बाद मंगलवार सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ उसकी शव यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए। गांव के बाहर एक पवित्र स्थान पर गड्ढा खुदवाकर सांड को दफनाया गया। ग्रामीणों ने सांड को इंसान का रूप मानते हुए सफेद चादर भी चढ़ाई