सदर: वाराणसी ने सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस को किया अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने किया रूट का निरीक्षण
वाराणसी में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा ने वाराणसी-भदोही सीमा से मिर्जामुराद और राजातालाब तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।