हरसूद: सार्वजनिक स्थानों पर नगर परिषद ने रखीं रांजनें, पानी की कमी से लोग परेशान
Harsud, Khandwa | Apr 18, 2026 इस भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मिले इसलिए नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा बस स्टैंड, फीलगुड चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रांजन तो रखी गई, लेकिन रांजनों में पानी का टोटा बना हुआ है। जिससे यात्रियों, राहगीरों तथा आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। फीलगुड चौराहे पर शनिवार सुबह 11:45 तक भी नगर परिषद द्वारा रांजन में पानी नहीं डाला गया था।