मथुरा: आईपीएल की सट्टेबाजी में शामिल भाजपा नेता को 6 साथियों के साथ किया गया गिरफ्तार
आईपीएल क्रिकेट मैच में सत्ता और सट्टे का अनोखा मेल सामने आया है। सदर बाजार पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर एक हाईप्रोफाइल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए 6 आरोपियों में भाजपा का सदर मंडल उपाध्यक्ष बांके बिहारी भी शामिल है। पुलिस ने इन सभी के पास से भारी मात्रा में कैश और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।