बागपत: मवीकलां के युवक जाहिद ने घर के बाहर अवैध रिक्शा पार्किंग की बागपत पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने लिया प्रकरण का संज्ञान
शनिवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के मवीकला निवासी जाहिद चौधरी ने बागपत पुलिस से शिकायत कर बताया कि उनके घर के मुख्य दरवाजे के सामने कुछ लोग अवैध रूप से रिक्शा पार्क कर देते हैं। इससे उन्हें अपनी गाड़ी घर के अंदर-बाहर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बागपत पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।