कानपुर: कानपुर सेंट्रल पर युवक ने पत्नी, सास और साली के सामने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार 1बजे अयोध्या जा रही वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी कि, मृतक सुनील कुमार उम्र 25 वर्ष अपनी पत्नी,साली और सास के साथ धनबाद, झारखंड जाने के लिए प्लेटफार्म 7 पर बैठे थे। इसी दौरान पत्नी, साली और सास के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और युवक ट्रेन के सामने कूद गया।