कानपुर: जाजमऊ के मोती नगर में ऑर्डर देने पहुंचे डिलीवरी बॉय के साथ ग्राहक ने की मारपीट, लोकेशन को लेकर हुआ विवाद
जाजमऊ के मोती नगर में गुरुवार रात 9:00 बजे ऑर्डर देने पहुंचे डिलीवरी बॉय के साथ ग्राहक की कहा सुनी हो गई।जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। ग्राहक ने गाली गलौन करते हुए डिलीवरी बॉय की स्कूटी और एक अन्य डिलीवरी वाय की बाइक तोड़ दी मौके पर काफी डिलीवरी बॉय इकट्ठा हो गए सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।