कानपुर: जीएसवीएम में स्टूडेंट ने फर्जी आईडी बनाकर की रैगिंग, इंस्टाग्राम पर चैट से भेजते थे मैसेज, 8 छात्र निष्कासित
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने जूनियर छात्रों से रैगिंग करने का मामला सामने आया है। सीनियर ने फोन कॉल से रैगिंग का प्रयास किया। इस मामले में जांच की गई थी इसमें आठ लोग दोषी पाए गए प्रचार्य ने गुरुवार ने 10:00 बजे इन सभी दोषियों पर कार्रवाई करते हुए 8 छात्रों को 6 महीने के लिए छात्रावास से निष्कासित करने का आदेश दे दिया।