कानपुर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर में आरके देवी हॉस्पिटल का किया शिलान्यास
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर दौरे के दौरान शुक्रवार 12 बजे आर के देवी हास्पिटल का शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है क्योंकि अपने देश में मरीजों की संख्या अधिक है। इसलिए सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य सेवाओं के बीच PPT मॉडल को बढ़ावा देने की जरूरत है।