शाहगंज: शेख असरफपुर गांव में लेखपाल के साथ मारपीट, अभिलेख फाड़ने का आरोप
खुटहन क्षेत्र के शेख असरफपुर गांव में बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौके पर भूमि की माप कर रहे लेखपाल पर कुछ मनबढ़ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली