सदर: काशी विश्वनाथ मंदिर में नई ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई
काशी विश्वनाथ मंदिर में लागू नई ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। रविवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस सिस्टम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पहले रणनीति बनाई और फिर मंदिर की ओर पदयात्रा निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से अलर्ट थी—बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया।