रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने देर रात से सुबह तक शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 60 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। जांच में आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामलों से जुड़े संदिग्ध पुलिस के रडार पर आए। वहीं 12 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और कुछ स्थानों से गांजा व शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
#Raipur #RaipurPolice #PoliceAction #CrimeControl #AntiCrimeUnit CyberUnit NightChecking ChhattisgarhNews CGNews BreakingNews RaipurUpdate PoliceChecking LawAndOrder CrimeNews PublicSafety RaipurCity Chhattisgarh HindiNews NewsUpdate ViralNews