श्री गंगानगर: सूरतगढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शराब ठेका खोले जाने का किया विरोध
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 14, 2026
स्थानीय सूरतगढ़ रोड पर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेका मंजूर किए जाने का मेडिकल कॉलेज के छात्र भी विरोध करने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज के लगभग डेढ दर्जन छात्र-छात्राओं ने जिला कलेक्टर को मंगलवार दोपहर 1:00 बजे ज्ञापन देकर मांग की है कि आबकारी विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज के बिल्कुल ठीक सामने शराब ठेके को दी गई मंजूरी निरस्त की जाए।