गोवर्धन: गोवर्धन में चरमराई यातायात व्यवस्था, जाम में फंसी एम्बुलेंस
गोवर्धन कस्बे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। बस स्टैंड का मुख्य द्वार अवैध टेंपो स्टैंड में तब्दील हो चुका है, जहां खुलेआम सवारियां भरी जा रही हैं। टेंपो की लंबी-लंबी कतारों के चलते बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। विरोध करने पर चालक झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।