पंचकूला: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सेक्टर 15 स्थित शिशु गृह में दत्तक ग्रहण समारोह का आयोजन
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सेक्टर 15 स्थित शिशु गृह में दत्तक ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने विक्रांत खंडेलवाल का स्वागत किया और उन्हें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों से अवगत करवाया।