पंचकूला: आशा वर्कर और महिला स्टाफ़ को कालका में कांग्रेस नारी न्याय सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव महिला पवन कुमारी शर्मा ने आशा वर्कर्स महिला स्टाफ को कांग्रेस नारी न्याय सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था इस मौके पर महासचिव महिला पवन कुमारी शर्मा ने मंगलवार को आशा वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का अत्यंत सम्मान है, नारियों को पुरुषों के बराबर वेतन और सम्मान दिया जाए।