गोरखपुर: गंभीर मरीजों को बड़ी राहत: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 32 बेड का नया आईसीयू जल्द होगा चालू, मिलेगी नई हाईटेक सुविधा
BRD मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधाएं जल्द और मजबूत होने जा रही हैं।अस्पताल प्रशासन ने लंबे समय से तैयार 32 बेड वाले अत्याधुनिक ICU को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।इसके साथ ही कॉमन ICU के लिए 5 नए वेंटिलेटर की खरीद भी अंतिम चरण में पहुंच गई है।नई व्यवस्था लागू होने के बाद गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।