टनकुप्पा: बोलेरो से 436.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरचैता रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो (नंबर JH 01P 7221) से 436.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर शराब को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है.