ऊंचाहार: ऊँचाहार ब्लाक में सीएम के लाइव संवाद कार्यक्रम में सपा नेता की मौजूदगी से विवाद, बीजेपी नेता ने जताया एतराज
बुधवार को ऊँचाहार ब्लाक में शिक्षकों के कैशलेस योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन था।इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण के जरिये इस योजना का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।लेकिन कार्यक्रम में सपा नेता बीएन मौर्य की मौजूदगी पर बीजेपी नेता अभिलाष कौशल ने एतराज जताया है।