कोंडागांव: पल्ली सड़क हादसे में मृतक की पहचान हुई, मसोरा का था युवक, कोंडागांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
बुधवार शाम पल्ली में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसकी पहचान आज गुरुवार सुबह 11 बजे की गई है। युवक की पहचान प्रहलाद मरकाम पिता हेमलाल मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी बुडरापारा मसोरा के रूप में की गई है। वहीं आज सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृत युवक के शव का जिला अस्पताल के शवघर में पोस्टमार्टम कराया है।