गिरिडीह: न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की पुत्री का सहायक आचार्य पद पर हुआ चयन
न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यक शिवनारायण पांडेय की पुत्री ममता पांडेय का चयन सहायक आचार्य सरकारी शिक्षक के पद पर हुआ है। शुक्रवार को 12.30 बजे रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र दिया गया। ममता पांडेय की नियुक्ति 6 टु 8 में सामाजिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर जामताड़ा जिला में हुआ है।