गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जब्त की गई पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस अभिरक्षा में परिसर में खड़ा किया गया है। जानकारी के मुताबिक माइनिंग विभाग ने तवा नदी क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त किया।