महरौनी: चढ़रऊ में भूसे की टाल में लगी आग, पीड़ित ने दी जानकारी, 2000 क्विंटल भूसा जलने से लाखों रुपये का नुकसान
ग्राम चढ़रऊ में भूसे के टाल में आग लगने के संबंध में पीड़ित ने बुधवार दोपहर करीबन 3 में जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी की घटना के कारण उनके टाल पर लगभग 2000 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया है। जिसके चलते उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने उक्त मामले में प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।