शाहबाद: वन विभाग ने अवैध खनन की जांच के लिए की कार्रवाई, माफियाओं में मची हड़कंप
Shahbad, Baran | May 13, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली अवैध खनन को लेकर पब्लिक ऐप में खबर प्रसारित होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। रेंजर मोहम्मद हफीज के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर खनन स्थलों का निरीक्षण किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई स्थानों पर खनन कार्य बंद कर दिया गया।