मुगलसराय: सुभाष पार्क मुगलसराय में 'मां के नाम' अभियान के तहत विधायक रमेश जायसवाल ने किया पौधारोपण
मुगलसराय। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार शाम 04 बजे को सुभाष पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरुरी बताया।