बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक होटल में दूसरे समुदाय की नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले आरोपी को भेजा गया जेल
बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से दूसरे समुदाय की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ आज 15 मई सुबह करीब साढ़े पांच बजे आपत्तिजनक हालत में मिले बहेड़ी नगर के मोहल्ला शाहगढ़ निवासी मुजाहिद पुत्र अफ़जाल को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है ।