बेतिया: इलाज के इंतजार में मरीज ने तोड़ा दम, जीएमसीएच बेतिया में मौत के बाद परिजनों का हंगामा
बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। घटना 5 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है, जब पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गहरी कोठी वार्ड संख्या 10 निवासी स्वर्गीय देवी शाह के 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार को पेट में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजन जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे।