अरवल: अरवल के नेतृत्व में बिहार स्काउट-गाइड को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला
Arwal, Arwal | Sep 16, 2025 अगरतला में भारत स्काउट और गाइड नेशनल हेड क्वार्टर, भारत सरकार एवं त्रिपुरा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भारत, श्रेष्ठ भारत नेशनल इवेंट में बिहार द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में बिहार टीम का नेतृत्व अरवल जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने किया। त्रिपुरा के राज्यपाल नललू इंद्रसेन रेड्डी ने कैडेट्स को शील्ड प्रदान की।