अनूपपुर: ग्राम पंचायत पाली के धनकुटा में झटका तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, 11 केवी करंट के इस्तेमाल पर चर्चा
पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली के धनकुटा स्थित पतेरा टोला और स्कूल टोला के पास गुरुवार शाम करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सम्हारू केवट पिता रामकरण केवट, उम्र 35 वर्ष, शाम करीब 7:30 बजे खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार की चपेट में आ गया ।