मुरैना नगर: श्री बांके बिहारी पड़ाव में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 5 आरोपी घटना रीक्रिएट के बाद जेल भेजे गए
मुरैना के श्री बांके बिहारी पड़ाव स्थित पंसारी बाजार में व्यापारी से मारपीट और रंगदारी मांगने वाले 5 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस आरोपियों को हनुमान चौराहा से पैदल घटना स्थल तक लेकर पहुंची, जहां उनसे वारदात का रीक्रिएट कराया गया।इसके बाद मेडिकल परीक्षण कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया।