महरौनी: कुजान घाट के पास बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, दूल्हे की हालत गंभीर
ग्राम पड़वा धवारी से नाराहट की ओर जा रही बारातियों से भरी हुई कार सोमवार रात्रि के समय कुजान घाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर जामनी नदी में गिर गई। जिसके चलते कार में सवार दूल्हा सहित कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा दूल्हे की हालत गंभीर होने पर तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजने का प्रयास किया जा रहा था।