शाहजहांपुर: नगर निगम ने अवैध होर्डिंग हटाने के लिए चलाया अभियान, नगर आयुक्त ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को प्रवर्तन दल ने व्यापक अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया और अपनी मौजूदगी में कई अवैध होर्डिंग्स को हटवाया।